ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरनगर निगम को मिले 20 करोड़, विकास को लेकर पार्षदों से मांगा प्रस्ताव

नगर निगम को मिले 20 करोड़, विकास को लेकर पार्षदों से मांगा प्रस्ताव

नगर निगम प्रशासन को 14 वें वित्त से 20 करोड़ रुपये की मदद मिली है। इस रकम से वार्डों के अंदर सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा। महापौर ने पार्षदों के साथ बैठक में जरूरी कार्यों को लेकर प्रस्ताव...

नगर निगम को मिले 20 करोड़, विकास को लेकर पार्षदों से मांगा प्रस्ताव
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 03 Feb 2020 01:56 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम प्रशासन को 14 वें वित्त से 20 करोड़ रुपये की मदद मिली है। इस रकम से वार्डों के अंदर सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा। महापौर ने पार्षदों के साथ बैठक में जरूरी कार्यों को लेकर प्रस्ताव मांगा है। औपचारिकता पूरी कर मार्च से विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

शहर के प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य तो हो रहा है लेकिन वार्डों के अंदर सड़क, नाली की स्थिति खराब है। 14 वें वित्त की रकम मिलने से वार्डों में बदहाल स्थिति में सुधार की उम्मीद है। नगर निगम को 14वें वित्त से 20 करोड़ रुपये मिले हैं। इन रुपयों से पार्षद वरीयता के अतिमहत्वपूर्ण काम कराने की योजना बनाई जा रही है। शहर में विकास कार्य कराने के लिए अवस्थापना निधि और 14वें वित्त से नगर निगम को बजट मिलता है। शासन ने 14वें वित्त से 20 करोड़ रुपये देने की नगर निगम को जानकारी दी है। बजट मिलने की जानकारी के बाद महापौर सीताराम जायसवाल ने पार्षदों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्षदों से बदहाल सड़कों को लेकर प्रस्ताव मांगा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक में सड़कों को लेकर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। नगर निगम प्रशासन 150 करोड़ का प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है।

महापौर ने कहा कि 20 करोड़ रुपये से सभी वार्डों में विकास कराया जाएगा। जरूरी कार्यों को लेकर पार्षदों से प्रस्ताव मांगा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदहाल सड़कों को लेकर प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें