ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरडेंगू मरीजों से मिले सांसद रवि किशन

डेंगू मरीजों से मिले सांसद रवि किशन

जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर जनप्रतिनिधि भी संजीदा होने लगे हैं। सोमवार को सदर सांसद व फिल्म अभिनेता रविकिशन डेंगू मरीजों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज भर्ती...

डेंगू मरीजों से मिले सांसद रवि किशन
गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता,गोरखपुर Mon, 11 Nov 2019 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर जनप्रतिनिधि भी संजीदा होने लगे हैं। सोमवार को सदर सांसद व फिल्म अभिनेता रविकिशन डेंगू मरीजों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज भर्ती रहे। सांसद ने उनसे डॉक्टर व दवाओं के बाबत जानकारी ली।
सदर सांसद सोमवार की शाम सवा पांच बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। उनके साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी और एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे। सांसद वार्ड में बेड नंबर तीन पर भर्ती नौ वर्षीय बालिका से मिले। सांसद ने मरीज से नाम पूछा। तीमारदारों ने बताया कि मरीज पांच दिन से भर्ती है। हालत में काफी सुधार है। डॉक्टर व दवाएं समय से मिल रही हैं।  इसके बाद सांसद ने वार्ड में भर्ती महिला एवं युवक से भी बात की।
अस्पताल में हैं इलाज के बेहतर इंतजाम
सदर सांसद जिला अस्पताल में इंतजामों से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए जिले में डेंगू के प्रकोप की जानकारी मिली। यह जानलेवा बीमारी है। इसके इलाज के इंतजामों को देखा हूं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब तक 50 मामले सामने आए। ज्यादातर मरीज ठीक हो कर जा चुके हैं। इस समय तीन मरीज भर्ती हैं। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। इलाज के इंतजाम से तीमारदार संतुष्ट हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें