मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद रवि किशन ने किया श्रमदान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरगोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर सांसद फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने रामगढ़झील पर श्रमदान कर स
गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर सांसद फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने रामगढ़झील पर श्रमदान कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का संदेश दिया। उनके साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर निगम पार्षद और नागरिकों ने भी प्रतिभाग किया। सांसद ने रामगढ़झील की ओर उतर कर न केवल कचरा एकत्र किया बल्कि दूसरों को भी प्रेरित किया। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। लोगों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई है। अपील किया कि नौका विहार समेत महानगर को प्लास्टिक मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त बनाने का सभी नागरिक संकल्प लें।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच जून के जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
ये भी पढ़ें:नौकाविहार पर भाजपा का स्वच्छता अभियान आज


