ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरछेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा

छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा

घर में सो रही किशोरी के साथ रविवार की रात दो शोहदे छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर मां पहुंची और विरोध करने लगी। इसपर वह मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस...

छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा
हिन्दुस्तान संवाद,गोरखपुरTue, 28 May 2019 04:32 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में सो रही किशोरी के साथ रविवार की रात दो शोहदे छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर मां पहुंची और विरोध करने लगी। इसपर वह मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस छेड़खानी, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शोहदों की तलाश शुरू कर दी।
 
गुलरिहा थाना के सरहरी चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनका पति विदेश रहते हैं। वह 15 वर्ष की बेटी के साथ घर पर रहती हैं। रविवार की रात बेटी कमरे में सोई हुई थी। आरोप है कि गांव का गंगेश और संतराम घर में घुस गए और बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे। 

उसके शोर मचाने पर पहुंची और उनके चंगुल से बेटी को छोड़ाने लगी। इस पर वह दोनों को मारपीट कर घायल कर दिए। शोर सुनकर ग्रामीण जब तक पहुंचते वह फरार हो चुके थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 452, 323 व 7/8 पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें