Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMother-Daughter Assaulted Over Old Rivalry in Bokta Village
पुरानी रंजिश में मां-बेटी की पिटाई, चार पर केस दर्ज

पुरानी रंजिश में मां-बेटी की पिटाई, चार पर केस दर्ज

संक्षेप:

Gorakhpur News - सहजनवां के बोकटा गांव में पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटी की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपी ने शराब के नशे में गाली-गलौज की, जिसके बाद हमला किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है...

Sep 04, 2025 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

सहजनवां। गीडा थाना क्षेत्र के बोकटा गांव में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटी की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बोकटा निवासी गौतम अपने भाई से अलग रहते हैं। मंगलवार को शाम करीब 6 बजे उनका भाई शराब के नशे में घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। उस समय गौतम की पत्नी दुर्गावती बरामदे में बैठी थीं। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी भड़क गया और अपने सहयोगियों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंची गौतम की बेटी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गीडा पुलिस ने आरोपियों प्रमोद, सरोज, सरिता और अनुपमा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।