गुमशुदा बच्चों व पॉक्सो केस की समीक्षा की
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरगोरखपुर में एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल की अध्यक्षता में एसजेपीयू एवं एएचटी की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गुमशुदा बच्चों की तलाश, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट के मामलों और बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

गोरखपुर। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल की अध्यक्षता में एसजेपीयू एवं एएचटी की मासिक समीक्षा हुई। बैठक में गुमशुदा बच्चों की तलाश, पॉक्सो एक्ट व जेजे एक्ट से जुड़े मामलों तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. जय प्रकाश, डॉ. मुमताज खान, डॉ. राजेश कुमार, एसएसबी के निरीक्षक सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


