एमएमएमयूटी: इस साल दीक्षांत टॉपरों को एलुमनि भी देंगे उपाधि

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए गठित समितियों के समन्वयकों की बैठ

एमएमएमयूटी: इस साल दीक्षांत टॉपरों को एलुमनि भी देंगे उपाधि

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए गठित समितियों के समन्वयकों की बैठक कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा की अध्यक्षता में अटल भवन बैठक कक्ष में हुई। ढाई घंटे से अधिक चली बैठक में बिंदुवार समीक्षा की गई। कुलपति ने कुलसचिव एवं संबंधित परियोजना अधिकारी को मल्टीपर्पज हॉल के मरम्मत कार्य को 30 जून तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए, जिससे दीक्षांत सुचारू रूप से हो सकें। निर्णय लिया गया कि ओडीओपी के तहत टेराकोटा के स्मृति चिह्न को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को भेंट किया जाएगा।

इसकी व्यवस्था के लिए मंच समिति के समन्वयक प्रो. बी के पांडेय को अधिकृत किया गया। तय हुआ कि विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, विशेषताओं और सुविधाओं को दर्शाते हुए प्रमोशनल वीडियो तैयार करवाया जाए, जिसे दीक्षांत समारोह सहित अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर प्रदर्शित किया जाए। साथ ही विश्वविद्यालय के अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इसे शेयर किया जाए। इसकी व्यवस्था के लिए कुलसचिव को निर्देशित किया गया।हाल के वर्षों तक यह व्यवस्था थी कि स्वर्ण पदक पाने वाले एवं पीएचडी छात्रों को कुलाधिपति से उपाधि दी जाती थी। शेष सभी छात्रों को उपाधियां उनके विभागाध्यक्ष देते थे। इस बार तय किया गया है कि इस वर्ष प्रत्येक विभाग अपने किसी प्रतिष्ठित एलुमनी को अतिथि के रूप में आमंत्रित करेगा और जिन विद्यार्थियों को मंच से उपाधि नहीं प्रदान की जाएगी उन्हें वरिष्ठ एलुमनी से उपाधि दिलाया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी स्कूलों के बच्चे और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां दीक्षा समारोह का हिस्सा होंगी।जल्द मुख्य अतिथि के लिए नामों का पैनल तथा प्रस्तावित क्षण प्रतिक्षण कार्यक्रम कुलाधिपति कार्यालय की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। कुलपति ने सभी समन्वयकों को निर्देश दिया कि जिन कार्यों के लिए अनुमोदन की आवश्यकता है उससे संबंधित पत्रावलियां जल्द प्रस्तुत की जाए। बैठक के दौरान कुलसचिव सीपी प्रियदर्शी, प्रो. वीके गिरि, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. संजय मिश्र, प्रो. वीके द्विवेदी, प्रो. वीएल गोले, प्रो. बीके पांडेय, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. शिव प्रकाश, प्रो. एके पांडेय, डॉ. मीनू, डॉ. राजन मिश्र एवं डॉ. अभिजित मिश्र मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।