ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरएमएमएमयूटी में 'अभ्‍युदय' के मंच पर रंगारंग समारोह, भावी इंजीनियरों ने मचाया धमाल 

एमएमएमयूटी में 'अभ्‍युदय' के मंच पर रंगारंग समारोह, भावी इंजीनियरों ने मचाया धमाल 

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में छात्रों का चार दिवसीय सांस्कृति आयोजन अभ्युदय शुक्रवार को जोरशोर से शुरू हुआ। पहले दिन क्वालिफाइंग राउंड हुए। इसमें इंजीनियरों के साथ ही...

एमएमएमयूटी में 'अभ्‍युदय' के मंच पर रंगारंग समारोह, भावी इंजीनियरों ने मचाया धमाल 
वरिष्‍ठ संवाददाता ,गोरखपुर Fri, 28 Feb 2020 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में छात्रों का चार दिवसीय सांस्कृति आयोजन अभ्युदय शुक्रवार को जोरशोर से शुरू हुआ। पहले दिन क्वालिफाइंग राउंड हुए। इसमें इंजीनियरों के साथ ही बच्चों ने धमाल किया।

सबसे ज्यादा रोमांचक राउंड रेडर जोन रहा। इसमें छात्रों के बीच डांस प्रतियोगिता हुई। अभ्युदय के मंच पर इंजीनियर जमकर थिरके। रेडरजोन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में पूजा, शुभम, ईशिता, रिया के एकल परफार्मेंस ने धूम मचा दी। दर्शक दीर्घा में मौजूद छात्र भी डांस करने लगे।

रागा में दिखी गायन की प्रतिभा
शुक्रवार को गायन की प्रतियोगिता हुई। इसमें रागा के तहत एकल गायन हुआ। जबकि गूंज में सामूहिक गायन की प्रतियोगिताएं हुई। रागा में शुभम पांडेय, अभिषेक सिंह, आदित्य, नवरचित, विनायक श्रीवास्तव, विजय पाल के सुरों ने इंजीनियरों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

इंजीनियरों पर भारी पड़े छोटे उस्ताद
अभ्युदय के मंच पर छोटे उस्ताद भी छा गए। इसमें स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आठ साल की तृषा मिश्रा के डांस ने इंजीनियरों को भी अचरज में डाल दिया। मासूम ने दो गानों पर एक के बाद एक लाजवाब परफार्मेंस दिया। नौ साल की इशिका शुक्ला व सुवर्णा गांगुली ने भी जोरदार डांस परफार्मेंस दिया। 

आदिवासी थीम पर हो रहा अभ्युदय 
अभ्युदय के आयोजन की थीम आदिवासियों की जीवन शैली, उनके त्योहारों के साथ-साथ उनकी संस्कृति को रखा गया है। इसी थीम के आधार पर छात्रों ने अभ्युदय के मंच को सजाया है। कार्ड मेकिंग में भी इसी थीम को ध्यान रखा गया। 

शनिवार को होगा औचारिक उद्घाटन
अभ्युदय का औपाचारिक उद्घाटन शनिवार को होगा। यह जानकारी आयोजन समिति ने दी। इसमें सांसद रविकिशन मौजूद रहेंगे। रात में बैंड और ईडीएम नाइट भी आयोजित होगा। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें