एमएमएमयूटी के बीटेक कंप्यूटर साइंस छात्रा को 45 लाख का पैकेज

Feb 27, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - अमेजन में सॉफ्टवेयर डेवलपर इंजीनियर के पद पर मिली नियुक्ति अमेजन में सॉफ्टवेयर डेवलपर इंजीनियर के पद पर मिली नियुक्ति गोरखपुर। एमएमएमयूटी की छात्रा इप

एमएमएमयूटी के बीटेक कंप्यूटर साइंस छात्रा को 45 लाख का पैकेज

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एमएमएमयूटी की छात्रा इप्शिता गुप्ता का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेजन में 45 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। वह हैदराबाद में सॉफ्टवेयर डेवलपर इंजीनियर के रूप में काम करेंगी। इप्शिता बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियिरंग अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। अमेजन में उन्हें 1.10 लाख रुपये के मासिक स्टाईपेंड पर इंटर्नशिप का मौका मिला था। इंटर्नशिप के दौरान अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है। इप्शिता शहर के बिछिया कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके पिता गोपाल दास की बिछिया में ही फुटवियर की दुकान है। माता रेनू गुप्ता गृहिणी हैं, छोटा भाई इशांत गुप्ता 11वीं में पढ़ता है।

इप्शिता ने बताया की पेपर और इंटरव्यू में कोडिंग से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि इप्शिता वर्तमान सत्र में सबसे अधिक पैकेज पाने वाली छात्रा बन गई हैं। कुलपति प्रो. जेपी सैनी, प्रो. वीके गिरी, प्रो. बीके पांडेय, प्रो. वीके मिश्र, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. डीएस सिंह आदि ने बधाई दी है। प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पांडेय ने बताया कि वर्तमान सत्र में प्लेसमेंट पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 800 हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।