ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरएमएमएमयूटी को सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट ब्रांच का अवार्ड

एमएमएमयूटी को सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट ब्रांच का अवार्ड

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर में आईईईई की सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट ब्रांच का राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किया...

एमएमएमयूटी को सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट ब्रांच का अवार्ड
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSun, 20 Jan 2019 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर में आईईईई की सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट ब्रांच का राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किया है।

इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (आईईईई) एक अंतरराष्ट्रीय संस्थान है। जिसमें रिसर्च एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर साइंस से संबंधित शोध कार्य आयोजित किया जाता है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं सेमीनार का आयोजन किया जाता है।

19 जनवरी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर में आयोजित आईईईई की वार्षिक आम सभा में सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट ब्रांच का अवार्ड लेने के लिए स्टूडेंट ब्रांच काउंसलर डॉ. बृजेश कुमार की अगुआई में छात्र अध्यक्ष एकांश बाजपेयी, उपाध्यक्ष साहिल साहू एवं अभिषेक प्रताप सिंह एवं सेक्रेटरी तन्मय कुमार का दल पहुंचा था।

डॉ. बृजेश कुमार ने इस मौके पर सभी मौजूद लोगों को धन्यवाद देते हुए छात्रों की पूरे साल में मेहनत की सराहना की। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों एवं छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि आईईईई स्टूडेंट ब्रांच की यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। विश्वविद्यालय में शोध कार्यों में बढ़ोतरी होगी। प्रो. एसएन सिंह पिछले दिनों आईईईई एशिया पैसिफिक क्षेत्र के चेयरपरसन चुने गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें