Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMMMUT Achieves Significant Milestones in 2025 Aiming for Top 50 in NIRF Ranking
एनआईआरएफ रैंकिंग में जगह बनाने के लिए फिर शुरू हुई तैयारी

एनआईआरएफ रैंकिंग में जगह बनाने के लिए फिर शुरू हुई तैयारी

संक्षेप:

Gorakhpur News - - एमएमएमयूटी के लिए कई मायनों में खास रहा पिछला साल - नए साल

Jan 02, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए वर्ष 2025 कई मायनों में खास रहा है। कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर एमएमएमयूटी ने प्रदेश और देश में नई पहचान बनाई है। एनआईआरएफ रैंकिंग से लेकर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, टाइम्स इंजीनियरिंग सर्वे, टाइम्स हायर एजुकेशन में अपनी जगह बनाकर नाम रोशन किया है। इस बार एमएमएमयूटी एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल होने की तैयारी में अभी से जुट गया है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि एमएमएमयूटी के लिए 2025 बेहद अच्छा रहा है। इस साल भी विश्वविद्यालय कई लक्ष्यों को हासिल करेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

बताया कि 2025 में एनआईआरएफ में विश्वविद्यालय को देश में इंजीनियरिंग श्रेणी में 60वीं, विश्वविद्यालय श्रेणी में 68वीं, मैनेजमेंट श्रेणी में 83वीं, ओवरऑल श्रेणी में 99 एवं राज्य विश्वविद्यालय श्रेणी में 23वीं रैंक मिली थी। इसी तरह क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालय को दक्षिण एशिया में 421वीं रैंक तथा एशिया में 1301 से 1400 बैंड में जगह मिली। इसके अलावा विवि के 159 शोधकर्ताओं को एडी वर्ल्ड साइंटिस्ट्स इंडेक्स 2025 में जगह मिली। आठ शिक्षक स्टेनफर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी टॉप 2 प्रतिशत साइंटिस्ट्स ऑफ द वर्ल्ड 2025 सूची में शामिल किए गए। शिक्षा मंत्रालय की प्रतिष्ठित योजना एएनआरएफ -पेयर में विश्वविद्यालय का चयन हुआ। इसके लिए 100 करोड़ की धनराशि की मंजूरी मिली। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार एक साथ 100 नए शिक्षकों की नियुक्ति की गई। 159 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षा गेट क्वालीफाई की। बताया कि इस साल एनआईआरएफ रैंकिंग में विवि शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल करना है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का एनबीए एक्रेडिटेशन कराने के साथ सभी मेस के लिए भारत सरकार के ईट राइट प्रमाण प्राप्त करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;