Gorakhpur News: पत्नी के लापता होने पर पति ने पुलिस से लगाई गुहार

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भेडसा गांव निवासी मुकेश ने अपनी पत्नी सीमा के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। सीमा 11 जुलाई 2026 को बिना बताए घर से चली गई थी। मुकेश ने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी बिना बताये जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gorakhpur News: पत्नी के लापता होने पर पति ने पुलिस से लगाई गुहार

Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भेडसा उर्फ बनकटा (डाढ़ी) गांव निवासी मुकेश ने अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना देते हुए पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। इस संबंध में उसने थाना प्रभारी सिकरीगंज को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, मुकेश की शादी वर्ष 2019 में बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित लगुनी गांव निवासी सीमा से हुई थी। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी शनिवार 11 जुलाई 2026 को दोपहर करीब दो बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है।मुकेश

का कहना है कि शादी के बाद से उसकी पत्नी पहले भी कई बार बिना बताए घर छोड़कर जा चुकी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी का अपनी बहन संगीता और राजेश के यहां आना-जाना रहता है, वहां भी उसने जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।