Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMissing Student Case Bihar Youth Accused of Abduction in Golabazar

छात्रा के गायब होने पर बिहार के युवक पर केस
संक्षेप:
Gorakhpur News - गोलाबाजार के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा गायब हो गई है। छात्रा की मां की शिकायत पर गोला पुलिस ने एक युवक पर अगवा करने का मामला दर्ज किया है। छात्रा बुधवार की सुबह स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक घर...
Sep 12, 2025 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोलाबाजार। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा गायब हो गई। जिसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर गोला पुलिस ने गांव के हार्ड मिक्स प्लांट में काम करने वाले बिहार के एक युवक पर अगवा करने का केस दर्ज कराया। महिला ने पुलिस को बताया कि मेरी पुत्री इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह प्रतिदिन की भांति बुधवार की सुबह 9 बजे अपने विद्यालय पढ़ने गई थी, लेकिन देर शाम तक लौट कर घर नहीं आई। बहुत खोजबीन किया गया, तब पता चला कि सोनू निवासी बेलदारी टोला तुर्कवलिया पूर्वी चंपारण बिहार भगा ले गया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




