Gorakhpur News: इंटर कॉलेज गई छात्रा लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर कॉलेज की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज होने पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। छात्रा की मां ने बताया कि वह कॉलेज पढ़ने गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। पुलिस ने खोजबीन जारी रखी है।

Gorakhpur News: इंटर कॉलेज गई छात्रा लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

Gorakhpur News: हरनही/खजनी, हिन्दुस्तान टीम। खजनी थाना क्षेत्र के बांसगांव मार्ग स्थित एक गांव की इंटर कॉलेज की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की। 24 घंटे तक छात्रा का कोई पता न चलने पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी रोज की तरह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने जाने के लिए निकली थी। शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मां के अनुसार, बेटी की एक सहेली से फोन पर पूछताछ की गई तो उसने पहले बताया कि कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्रा अपने घर के लिए निकल गई थी। कुछ देर बाद उसी सहेली ने दोबारा फोन कर कहा कि वह उस दिन कॉलेज आई ही नहीं थी। सहेली के विरोधाभासी बयानों के बाद मामला और संदिग्ध हो गया।थानाध्यक्ष खजनी इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ के तहत केस दर्ज कराया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक प्रीति यादव को सौंपी गई है। पुलिस की टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हैं और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।