Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMissing BJP Leader s Son Found at Railway Station in Gorakhpur

भाजपा नेता का लापता बेटा रेलवे स्टेशन पर मिला, परिवार में लौटी खुशी

Gorakhpur News - गोरखपुर में शाहपुर इलाके से लापता भाजपा नेता का 13 वर्षीय बेटा रविवार को रेलवे स्टेशन पर मिला। पुलिस ने उसे परिवार को सौंप दिया। वह घर से क्यों भागा था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। परिवार को बेटे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 19 Jan 2025 11:21 AM
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर इलाके से लापता भाजपा नेता का 13 वर्षीय बेटा रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले आई और परिवार को सौंप दिया। वह घर से क्यों भागा था अभी कुछ बता नहीं रहा है। किशोर की लोकेशन गोलघर के आस-पास मिली थी जिसके बाद शनिवार को दिन भर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से किशोरी की तलाश करती रही। पहले कौवाबाग चौकी के पास साइकिल से जाते हुए किशोर दिखा है। कैमरे खंगलाते पुलिस आगे बढ़ी तो गोलघर इलाके में वह एक जगह दिखा था। उसके बाद से ही उसके शहर में ही कहीं होने का अंदाजा लगाया जा रहा था।

बशारतपुर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार शाम सवा चार बजे बेटा साइकिल से निकला था। फिलहाल बेटे के मिल जाने से परिवार की खुशियां लौट आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें