दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गया

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग को 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पकड़ा। यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित की मां ने शिकायत दर्ज कराई। किशोर को किशोर बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया।

दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गया

पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में नामजद नाबालिग को पुलिस ने पकड़ कर शनिवार को किशोर बोर्ड में पेश किया। बोर्ड के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पीड़ित की मां की तहरीर पर गांव के ही 16 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि घर के पास स्थित एक मकान की छत पर किशोर ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।