ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमहापौर ने देखी ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज फ्लाईओवर की सर्वे रिपोर्ट

महापौर ने देखी ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज फ्लाईओवर की सर्वे रिपोर्ट

महापौर सीताराम जायसवाल ने सोमवार को सेतु निगम के अधिकारियों से ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक प्रस्तावित फ्लाईओवर की सर्वे रिपोर्ट को समझा। परियोजना प्रबंधक ने 2.2 किमी लंबे फ्लाईओवर को लेकर विस्तार...

महापौर ने देखी ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज फ्लाईओवर की सर्वे रिपोर्ट
वरिष्ठ संवाददाता,गोरखपुरMon, 02 Sep 2019 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

महापौर सीताराम जायसवाल ने सोमवार को सेतु निगम के अधिकारियों से ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक प्रस्तावित फ्लाईओवर की सर्वे रिपोर्ट को समझा। परियोजना प्रबंधक ने 2.2 किमी लंबे फ्लाईओवर को लेकर विस्तार से जानकारी दी। 

महापौर ने सोमवार को सेतु निगम के अधिकारियों को बुलाया था। परियोजना प्रबंधक पीके पांडेय ने फ्लाईओवर की सर्वे रिपोर्ट को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फ्लाईओवर की डिजाइन को मानचित्र को दिखाया। इंजीनियर ने बिन्दुवार हर एक सड़क, गलियों आदि को डिटेल से समझाया। पीएम ने बताया कि फ्लाईओवर की लंबाई करीब 2.2 किमी होगी। ट्रांसपोर्टनगर से उठ कर फ्लाईओवर का एक हिस्सा देवरिया बाईपास की तरफ जाएगा तो दूसरा सीधे देवरिया बाईपास मोड़ से 50 मीटर आगे जाकर गिरेगा। 

मेयर सीताराम जायसवाल ने निर्देशित किया कि फ्लाईओवर की डिज़ाइन इस प्रकार की होनी चाहिए, जिससे जनता और दुकानदारों को समस्या न हो। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक पीके पांडेय ने बताया कि फ्लाईओवर को लेकर प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई है। अभी प्रस्तावित मेट्रो से लेकर अन्य कई अड़चने हैं। सभी बाधा दूर होने के बाद ही फाइनल सर्वे का डीपीआर तैयार की जाएगी। इस दौरान सेतु निगम के उप परियोजना प्रबन्धक (मैकेनिकल) एसके नाथ, कार्यकारिणी सदस्य रामभुवाल कुशवाहा, छट्ठी प्रसाद, नितिन कुमार जायसवाल, पूर्व उपसभापति जीतेन्द्र सैनी आदि उपस्थित रहे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें