ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमौनी अमावस्या आज, स्नान, ध्यान व दान का मिलता है विशेष फल

मौनी अमावस्या आज, स्नान, ध्यान व दान का मिलता है विशेष फल

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

मौनी अमावस्या आज, स्नान, ध्यान व दान का मिलता है विशेष फल
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 24 Jan 2020 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता आज मौनी अमावस्या है। इस दिन मौन रखकर संयमपूर्वक व्रत किया जाता है, ऐसा करने से व्यक्ति को मुनि पद प्राप्त होता है। ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस दिन प्रयाग में स्नान करने का विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या को नदिनों और सरोवरों में स्नान करने के बाद दान पुण्य करने विशेष फल मिलता है। ज्योतिषाचार्य जितेंद्र नाथ पाठक ने बताया कि इस दिन का दान पुण्य अक्षय होता है। मौनी अमावस्या पर प्रभु के नाम का जाप करने से कई गुना पुण्य की प्राप्ती होती है। आज पूरे दिन स्नान का मुहूर्त है। अमावस्या गुरुवार को रात में 2:06 मिनट पर लगेगी और शुक्रवार को 2:40 बजे तक रहेगी। मौनी अमावस्या का महत्व-ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितरों को शांति मिलती है। मौनी अमावस्या पर किया गया दान-पुण्य का फल सतयुग के ताप के बराबर मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत की तरह हो जाता है। ज्योतिषाचार्य इस दिन प्रात: स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिये। श्री हरि को पाने का सुगम मार्ग है माघ मास में सूर्योदय से पूर्व किया गया स्नान। इसमें भी मौनी अमावस्या को किया गया गंगा स्नान अद्भुत पुण्य प्रदान करता है।पूरी होती हैं समस्त इच्छाएं ज्योतिषाचार्य रवि मिश्र ने बताया कि व्यक्ति अपने मन की सभी इच्छाओं को अक्सर वाणी द्वारा ही प्रकट करता है। ऐसे में मन पर नियंत्रण पाने के लिए माघ मास की अमावस्या के दिन मौन रखकर स्नान करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मन और वाणी पर नियंत्रण रखते हुए स्नान करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें