तीसरे जुमा पर नमाज अदा कर मांगी अमन की दुआ
Gorakhpur News - गोरखपुर में रमजान के तीसरे जुमा पर मस्जिदों में भारी भीड़ देखने को मिली। रोजेदारों ने रोजा रखा और अल्लाह से अमन-ओ-सलामती की दुआ मांगी। उलेमा ने रोजा, नमाज और जकात की अहमियत पर चर्चा की। ईद की खरीदारी भी तेजी से बढ़ी, और नन्हे रोजेदारों ने पहला रोजा रखा।

गोरखपुर, निज संवाददाता माह-ए-रमजान के तीसरे जुमा पर शुक्रवार को शहर की छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। रोजेदारों ने 16वां रोजा रखते हुए अल्लाह की इबादत की और देश-दुनिया में अमन-ओ-सलामती की दुआ मांगी। मस्जिदों में उलेमा ने रोजा, नमाज, जकात, एतिकाफ और शबे कद्र की अहमियत पर रोशनी डाली।मदीना मस्जिद रेती चौक के इमाम मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने कहा कि रमजान का महीना इंसान को बुराइयों से दूर रहने और नेक रास्ते पर चलने की सीख देता है। वहीं चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के इमाम मौलाना महमूद रजा कादरी ने बताया कि ईमान और सवाब की नीयत से की गई इबादत से अल्लाह बंदों के गुनाह माफ कर देता है।
शाम को रोजेदारों ने घरों और मस्जिदों में इफ्तार किया। इस बीच बाजारों में भी ईद की खरीदारी तेज हो गई है। वहीं कई स्थानों पर नन्हे रोजेदारों ने भी पहला रोजा रखकर सबका ध्यान आकर्षित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


