Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMassive Fire Breaks Out at Gorakhpur Commercial Tax Office Caused by Short Circuit
गोरखपुर में आधी रात वाणिज्य कर भवन में भीषण आग, पूरा दफ्तर राख

गोरखपुर में आधी रात वाणिज्य कर भवन में भीषण आग, पूरा दफ्तर राख

संक्षेप:

Gorakhpur News - -देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, दस्तावेज, कम्प्यूटर, फर्नीचर आदि जल गए

Jan 10, 2026 03:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तारामंडल इलाके में स्थित वाणिज्य कर भवन में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित विभाग का कार्यालय पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना के समय कार्यालय बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। विभागीय अधिकारी नुकसान के आकलन में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे अचानक बिल्डिंग की पहली मंजिल से आग की तेज लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। यह देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग और रामगढ़ताल थाना पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार्यालय में रखे फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, फाइलें और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। रामगढ़ताल थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ ने बताया कि सेल टैक्स कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि भवन के निचले तल पर कई दुकानें स्थित हैं। यदि आग नीचे तक फैल जाती तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था। उधर, आग की सूचना के बाद विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।