गोरखधाम ट्रेन में जगह के लिए सुबह से लगी लाइन
Gorakhpur News - होली के बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर जबरदस्त भीड़ रही। शनिवार को गोरखधाम ट्रेन में जगह पाने के लिए 5 घंटे लंबी लाइन में लगे रहे। प्टेलफार्म 9

गोरखपुर, निज संवाददाता होली के बाद लोगों के काम पर लौटने की जद्दोजहद के चलते रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर जबरदस्त भीड़ हो रही है। शनिवार को गोरखधाम ट्रेन में जगह पाने के लिए यात्री करीब 5 घंटे लंबी लाइन में लगे रहे। प्टेलफार्म 9 पर यात्री अपने बच्चों के साथ सुबह 10 बजे से लाइन में लगे थे। वहीं, शाम चार बजे प्लेटफार्म पर आई दरभंगा-दिल्ली ट्रेन भी यात्रियों से खचाखच भरी थी। इस दौरान कई यात्री जगह नहीं मिलने से मायूस लौट गए।प्लेटफार्म 9 पर गोरखधाम के लगने के चंद मिनटों में ट्रेन खचाखच भर गई। जितने यात्री सीट पर बैठे थे, उससे ज्यादा खड़े थे।
दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा कर रहे अभिषेक, सुग्रीव और दुक्कम मांझी ने बताया कि अंदर इतनी ज्यादा भीड़ है कि पैर रखने की जगह नहीं है। वहीं दिल्ली से एमबीए कर रहे शुभम और अपनी बेटी के यहां जा रही पानमती को सुबह से लाइन में लगने के कारण सीट मिल गई थी, लेकिन चार लोगों की सीट पर 6 लोग बैठे थे।इसी तरह, शाम 4 बजे प्लेटफार्म 2 पर दिल्ली-दरभंगा ट्रेन आई। दरभंगा से ट्रेन में बैठे भरत, संतोष और दुखनी देवी की हालत दयनीय थी। सीट पर बैठे थे लेकिन आमने-सामने की सीट के बीच में लोग खड़े थे। मुजफ्फपुर से दरवाजे पर खड़े होकर दिल्ली जा रहे एहसान और शिव शंकर ने बताया कि जगह नहीं है। दरवाजे पर जोखिम लेकर यात्रा कर रहे हैं।आरपीएफ की टीम दिन भर संभालती रही भीड़गोरखधाम में सीट के लिए लोगों की लाइन को सुबह 10 बजे से आरपीएफ की टीम व्यवस्थित करती रही। ट्रेन के आने के बाद आरपीएफ की टीम ने उन्हें लाइन से एक-एक डिब्बे में बैठाया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने बताया कि होली के मद्देनजर आरपीएफ के जवान 24 घंटे यात्रियों की सुरक्षा में लगे हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


