Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMass Wedding of 51 Daughters Celebrated with Joy by Nai Disha Foundation in Gorakhpur
मंत्रोच्चार-शहनाइयों की गूंज के बीच 51 जोड़ों ने लिए फेरे

मंत्रोच्चार-शहनाइयों की गूंज के बीच 51 जोड़ों ने लिए फेरे

संक्षेप:

Gorakhpur News - नई दिशा फाउंडेशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह कार्यक्रम बारातियों का तिलक लगाकर किया स्वागत,

Jan 21, 2026 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता सिविल लाइंस स्थित निपाल क्लब परिसर में मंगलवार को नई दिशा फाउंडेशन की तरफ से 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से किया गया। परिसर में मौजूद लोगों ने बैंड-बाजे की धुनों की धुनों के बीच फूलों की वर्षा और तिलक लगाकर नए जोड़ों का स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार और शहनाइयों की गूंज के बीच पूरा परिसर उत्सव में डूबा रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नई दिशा फाउंडेशन की संस्थापिका सुधा मोदी ने भावुक स्वर में कहा कि बेटियां किसी भी दृष्टि से अभिशाप नहीं, बल्कि परिवार और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। कन्यादान महादान है और सामूहिक विवाह जैसी पहल बेटियों को गरिमा, परिवारों को संबल और समाज को सही दिशा देती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने आगे कहा कि नई दिशा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल विवाह कराना नहीं, बल्कि बेटियों के आत्मसम्मान, समानता और सुरक्षित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है। विवाह के बाद विदाई के समय प्रत्येक कन्या को गृहस्थी की शुरुआत के लिए पलंग, गद्दा, कंबल, आभूषण, मंगलसूत्र, साड़ी, सलवार-सूट, अनाज सहित दैनिक घरेलू उपयोग का पूरा सामान प्रदान किया गया। इस दौरान मंजु बाला अग्रवाल, लक्ष्मी वर्मा, रश्मि आर्य अग्रवाल, अशोक मोदी, बाल कृष्ण अग्रवाल, संजय टीबड़ेवाल, मंजू अग्रवाल, रवि अलका खेमका, विनीता, संगीता टिबरेवाल, रजनी सिंह, अंजू मल्होत्रा, सुशील अग्रवाल, निखिल दुबे, शीतल मिश्र, विक्रमादित्य सिंह, मनोज वर्मा, किरन त्रिपाठी, रेनू गनेरीवाल, डॉ. डी के गुप्ता, पूनम सिंह, राजेश केजरीवाल, जया गुप्ता, शालिनी वलानी, अनिल केजरीवाल, अरुणा गुप्ता, डा. सुगंधा भारती, सुनीता जालान, माधुरी तिवारी आदि उपस्थित रहीं। विदाई के समय आंखें हो गईं नम विवाह के समय सुर्ख लाल जोड़ों में सजीं 51 कन्याओं ने जब वरमाला पहनाया, तो पंडाल विवाह गीतों से गूंज उठा। माता-पिता की आंखों में बिछोह के साथ ही संतोष के भी आंसू थे। बेटियां सम्मान, संस्कार और सामूहिक सहयोग से नए जीवन की दहलीज पर कदम रख रही थीं। ऐसे में परिजनों की आंखें नम और चेहरा मुस्कान से भरा नजर आया। नवविवाहित जोड़े जब आशीर्वाद लेकर विदा हुए, तो परिसर तालियों, आशीष और मंगल कामनाओं से गूंज उठा।