Gorakhpur News: उर्वरक के 35 प्रतिष्ठानों पर छापे, तीन लाइसेंस निलंबित

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में गुरुवार को उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। 35 दुकानों का निरीक्षण कर 18 उर्वरकों के नमूने लिए गए। तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और चार को नोटिस मिला। अधिकारियों ने कहा कि यूरिया और डीएपी की कमी नहीं है।

Gorakhpur News: उर्वरक के 35 प्रतिष्ठानों पर छापे, तीन लाइसेंस निलंबित

Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में गुरुवार को उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। गठित टीमों ने 35 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण कर 18 उर्वरकों के नमूने जांच के लिए लिए। अनियमितता मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों के उर्वरक लाइसेंस निलंबित किए गए। जबकि चार अन्य प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने कहा कि जनपद यूरिया और डीएपी की कोई कमी नहीं है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने कैंपियरगंज क्षेत्र, उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह सदर क्षेत्र, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए एवं अपर जिला कृषि अधिकारी ने पिपरौली और कौड़ीराम में छापेमारी किया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि यूरिया और डीएपी के साथ किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग न करें और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री न करें। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उर्वरक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में किसानों के लिए यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है。

निलंबित दुकानें

मेसर्स जायसवाल खाद भण्डार स्थान मोइनाबाद फारेस्ट चौकी भौरावारी विकास खंड कैम्पियरगंज

मेसर्स आईएफएफडीसी कृषक सेवा केन्द्र स्थान दरोगापुर विकास खंड कैम्पियरगंज

मेसर्स कृषि बीज भण्डार स्थान भगवानपुर विकास खंड कैम्पियरगंज

इन्हें जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

मेसर्स बी-पैक्स चौमुखा विकास खंड कैम्पियरगंज

मेसर्स बी-पैक्स मछलीगाँव विकास खंड कैम्पियरगंज

मेसर्स बी-पैक्स सेवई बाजार विकास खंड पिपरौली

मेसर्स शिवांग खाद भण्डार स्थान डवरपार विकास खंड कौड़ीराम

सामान्य प्रश्न

गोरखपुर में छापेमारी कब हुई?
गोरखपुर में छापेमारी गुरुवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur News: उर्वरक के 35 प्रतिष्ठानों पर छापे, तीन लाइसेंस निलंबित