राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

Feb 12, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर में 12 फरवरी को विभिन्न ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों और मजदूर संगठनों ने राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में विशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने श्रम संहिताएं वापस लेने, मनरेगा बहाल करने और आशा वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया और आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।

राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर। देशव्यापी राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में 12 फरवरी को विभिन्न ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों और आशा वर्कर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर नगर निगम बैंक रोड से गोलघर होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय तक विशाल जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने चार श्रम संहिताएं वापस लेने, मनरेगा बहाल करने, आशा वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, बिजली बिल माफी तथा गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई रोकने जैसी मांगों को लेकर नारेबाजी की। सभा के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सभा में राज्य स्तरीय समिति सदस्य राजेश साहनी समेत कई नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर-किसान विरोधी बताते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। बांसगांव और उरुवा ब्लॉक में भी ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।