ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरऊर्जा से भर देंगे स्वराशि के मंगल

ऊर्जा से भर देंगे स्वराशि के मंगल

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

ऊर्जा से भर देंगे स्वराशि के मंगल
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरThu, 26 Dec 2019 02:42 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता भूमि और युद्ध के ग्रह मंगल बुधवार को सुबह 7:02 बजे तुला राशि से वृश्चिक राशि प्रवेश कर गए। ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि वृश्चिक उनकी खुद की राशि है। मंगल के स्वराशि का होने से लोगों में ऊर्जा का संचार होगा। मंगल पराक्रम व सैन्य शक्ति का ग्रह है, यह शरीर में रक्त है, स्वभाव में क्रोध, तत्व में अग्नि है। इसके स्वराशि के होने से जनमानस को लाभ मिलेगा। कुछ राशियों को नुकसान हो सकता है। इसके स्वराशि में गोचर करने के दौरान जन्म लिए बच्चों के लिए हर लिहाज से अच्छा होगा। 25 दिसम्बर से सात फरवरी तक पैदा होने वाले बच्चे को मंगल दोष नहीं लगेगा। ज्योतिषाचार्य जितेंद्र नाथ पाठक ने बताया कि इस दौरान रक्त जनित बीमारियों से राहत मिलेगी। वहीं रीयल इस्टेट, हथियार आदि के कारोबार में तेजी आएगी। सेना के लिए साजों समान खरीदे जाएंगे। यह परिवर्तन मिथुन, कन्या और कुम्भ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए शुभ-अशुभ दोनों परिणाम मिलेंगे तो कुछ के लिए अच्छा नहीं रहेगा। मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय: ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्यायमेष: मध्यम फल दायक होगा, राशि से अष्टम होने के कारण शारीरिक नुकसान संभव। वृषभ: नए संबंध बनेंगे, रोजी रोजगार में तरक्की, मिथुन: शत्रु पक्ष परास्त होगा, गुढ ज्ञान की प्राप्ति होगी।कर्क: उत्तम समय, छात्रों व लेखकों के लिए अच्छा, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। सिंह: मां के स्वास्थ्य में सुधार, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी। कन्या: पराक्रम में वृद्धि, व्यवसायिक सफलता, स्वजनों का साथतुला: वाणी में ओज, परिवार में वृद्धि, धन लाभवृश्चिक: ऊर्जा में वृद्धि, स्वास्थ्य लाभ, जीवन में तरक्कीधनु: निर्णय लेने की क्षमता में कमी, मन का भटकाव, खर्च की अधिकतामकर: रुका हुआ धन मिलेगा, शुभ समाचार की प्राप्तिकुम्भ: सरकारी काम में लाभ, प्रमोशन की संभावनामीन: भाग्यवर्धन समय, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें