ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरलड़की वालों ने शर्त तोड़ी तो लड़के ने शादी से किया इनकार

लड़की वालों ने शर्त तोड़ी तो लड़के ने शादी से किया इनकार

गोरखनाथ क्षेत्र स्थित मैरेज हाउस में तिलक के दौरान हुई ठेकेदार की हत्या के बाद अब शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। लड़के वालों ने दो टूक कहकर शादी से इनकार कर दिया है कि उन्होंने शर्त रखी थी कि...

लड़की वालों ने शर्त तोड़ी तो लड़के ने शादी से किया इनकार
राम मनोहर त्रिपाठी, गोरखपुरFri, 16 Feb 2018 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखनाथ क्षेत्र स्थित मैरेज हाउस में तिलक के दौरान हुई ठेकेदार की हत्या के बाद अब शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। लड़के वालों ने दो टूक कहकर शादी से इनकार कर दिया है कि उन्होंने शर्त रखी थी कि तिलक में कोई असलहा लेकर नहीं आएगा और न ही पीने-पिलाने का दौर चलेगा। लड़की वालों ने उनकी शर्त तोड़ दी।

गोरखनाथ क्षेत्र के पचपेड़वा निवासी स्व. अनिल सिंह के पुत्र अभिषेक की शादी गुलरिहा क्षेत्र निवासिनी युवती से तय हुई। सोमवार को एक मैरेज हाउस में तिलक समारोह था। तिलक समारोह के दौरान अभिषेक के दोस्त अरविंद सिंह की तिलक चढ़ाने पहुंचे लोगों में से कुछ मनबढ़ों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अभिषेक और उसके परिवारीजन इस बात से खफा हैं। उन्हें ठेकेदार अरविंद की हत्या किए जाने से काफी दुख पहुंचा है। अभिषेक के चाचा सुनील सिंह ने अब शादी करने से इनकार कर दिया है। 

गुरुवार को लड़की वाले अपने करीबी रिश्तेदारों को लेकर अभिषेक के घर पहुंचे थे। उनका कहना था कि जो कुछ हुआ उसमें लड़की का क्या दोष। आखिर उसे सजा क्यों दी जा रही है। लड़के के चाचा का कहना था कि अभिषेक ने लड़की पक्ष के लोगों से बात कर कहा था कि तिलक में कोई असलहा लेकर न पहुंचे और न ही फायरिंग करे। लड़की वालों ने भरोसा भी दिलाया था कि कोई असलहा लेकर नहीं आएगा और न ही शराब पीकर पहुंचेगा। उन लोगों ने भरोसा तोड़ दिया। शादी की तिथि 18 फरवरी है। हालांकि शादी की रस्म पूरी हो जाए इसके लिए लड़की पक्ष के लोग अभी भी प्रयास कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें