ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुररेलवे के पिटारे से कइयों के घर में आएगी नौकरी

रेलवे के पिटारे से कइयों के घर में आएगी नौकरी

पूर्वोत्तर रेलवे में लम्बे समय से चली आ रही रेल चालकों की कमी जल्द पूरी होने वाली है। पूर्वोत्तर रेलवे में एक साथ 100, 200 या 500 नहीं बल्कि 3388 सहायक लोको पायलट के लिए भर्ती निकाली गई है। रेलवे के...

रेलवे के पिटारे से कइयों के घर में आएगी नौकरी
वरिष्ठ संवाददाता ,गोरखपुर Sun, 11 Feb 2018 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वोत्तर रेलवे में लम्बे समय से चली आ रही रेल चालकों की कमी जल्द पूरी होने वाली है। पूर्वोत्तर रेलवे में एक साथ 100, 200 या 500 नहीं बल्कि 3388 सहायक लोको पायलट के लिए भर्ती निकाली गई है। रेलवे के पिटारे से निकली यह नौकरियां 3388 परिवारों में खुशी लाएगी। इतने बेरोजगारों को जहां रोजगार मिलेगा वहीं रेलवे की संचलन व्यवस्था भी काफी हद तक सुधर जाएगी।
 
अच्छी खबर
पूर्वोत्तर रेलवे 3388  सहायक लोको पायलट की होगी भर्ती
एनईआर की वेबसाइट से करिए आवेदन, रोजगार का सुनहरा अवसर

  इन पदों के लिए आवेदन पूरी तरह से आनलाइन होगा। आवेदक गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट ६६६.११ुॅ‘स्र.ॅङ्म५.्रल्ल <ँ३३स्र://६६६.११ुॅ‘स्र.ॅङ्म५.्रल्ल>  पर लॉगइन कर आवेदन कर सकता है। इसमें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का आनलाइन पेमेंट भी करना होगा। आरक्षित वर्ग अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क के रूप में चुकाना होगा। सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि 10 फरवरी से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई है। 
गुप डी में भी नौकरियों का पिटारा                                                                                          
बेरोजगारों को पूर्वोत्तर रेलवे में गु्रड डी के विभिन्न पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इसमें हेल्पर, पोर्टर और हम्माल के पदों के लिए भर्ती खोली गई है। इसमें भी करीब 3300 पदों के लिए आवेदन जारी किए गए हैं। 
3388 पदों पर होगी सहायक लोको पायलट की भर्ती
पूर्वोत्तर रेलवे 3388  सहायक लोको पायलट की भर्ती होगी। 16 रेलवे बोर्ड के 62907 सहायक लोको पायलट के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसमें 3388 पद पूर्वोत्तर रेलवे में भरे जाएंगे। इसमें सामान्य वर्ग के 1686 पद हैं। पिछड़ा वर्ग के 926 पद, अनुसूचित जाति के 500 और अनुसूचित जनजाति के 276 पद हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 18 से 31 वर्ष आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें