ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमानसून ने किसानों को दिया धोखा, खेत में जल रहे अरमान

मानसून ने किसानों को दिया धोखा, खेत में जल रहे अरमान

मानसूनी बारिश के धोखा देने से किसानों के सामने सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खेत में रोपी गई धान की फसलें सूखने लगी है। क्षेत्र के अधिकत्तर किसानों के खेत में अब दराने फटने लगी है। किसानों का कहना...

मानसून ने किसानों को दिया धोखा, खेत में जल रहे अरमान
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 16 Jul 2018 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मानसूनी बारिश के धोखा देने से किसानों के सामने सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खेत में रोपी गई धान की फसलें सूखने लगी है। क्षेत्र के अधिकत्तर किसानों के खेत में अब दराने फटने लगी है। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं हुई तो उनके अरमान खेत में ही जल जाएंगे।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने सामान्य से अच्छी बारिश होने की घोषणा की गई थी। लेकिन मानसून ने किसानों को धोखा दिया। धान की फसल को लेकर किसान खासे परेशान है। कारण कि भीषण गर्मी व धूप के कारण रोपनी को बचाने के लिए प्रतिदिन खेतों में पानी चलाना पड़ रहा है। इससे किसानों की कमर टूट रही है। तमाम छोटे व मध्यम किसानों ने तो खेत में पानी चलाना बन्द कर दिया। भगवान भरोसे फसल को छोड़ दिया है।

छोटे किसानों के सामने समस्या है कि पानी चलाने के लिए पूंजी आड़े आ रही है। बडी बात यह कि बारिश होने का कोई लक्षण भी नहीं दिख रहा है। बड़े किसान फसल को बचाने के लिए पैसा लगा रहे है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश नहीं हुई तो धान की पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। चौरीचौरा क्षेत्र में धान की फसलों को लेकर बुरा हाल है। तमाम स्थानों पर खेतों में लगे धान की फसल ऐंठ गई है। खेत सफेद पड गए है। उसमें दरारें फट गई है। बारिश के मौसम में तालाब व नाला तक सूख गया है। जिससे स्थिति की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें