ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरझोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मनोज त्रिपाठी की मौत

झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मनोज त्रिपाठी की मौत

खुद को एमबीबीएस बताकर हरनही बाजार में मेडिकल स्टोर चलाने वाले रामखेलावन ने मनोज त्रिपाठी को गलत इंजेक्शन लगाकर उसकी जान ले ली। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वह फरार चल रहा है। यह बातें बांसगांव थाना...

झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मनोज त्रिपाठी की मौत
कार्यालय संवाददाता, गोरखपुर Sun, 29 Jul 2018 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

खुद को एमबीबीएस बताकर हरनही बाजार में मेडिकल स्टोर चलाने वाले रामखेलावन ने मनोज त्रिपाठी को गलत इंजेक्शन लगाकर उसकी जान ले ली। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वह फरार चल रहा है।
यह बातें बांसगांव थाना क्षेत्र स्थित बीकू भैंसा गांव निवासी अशोक शुक्ल ने कही है। श्री शुक्ल ने शनिवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में आरोप लगाया कि आरोपी काफी दिनों से मेडिकल स्टोर चलाता है। वह खुद को एमबीबीएस डाक्टर बताता है। उसने अपने मेडिकल स्टोर के सामने बोर्ड भी लगा रखा था। झुड़िया गांव निवासी मनोज राम त्रिपाठी की कमर में हल्का-हल्का दर्द था। वह बीते 19 जून को रामखेलावन के श्रीराम मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए। मेडिकल स्टोर संचालक ने उन्हें इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए। जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने रामखेलावन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है लेकिन वह फरार चल रहा है। उसने उच्च न्यायालय में भी खुद को एमबीबीएस बताने की कोशिश की लेकिन उच्च न्यायालय के प्रमाण मांगने पर वह नहीं दे सका। श्री शुक्ल ने कहा है कि उसके खिलाफ खुद को फर्जी एमबीबीएस डाक्टर बताने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें