ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपत्नी से झगड़ा कर घर में लगा दी आग, सिलेंडर फटने से दस घायल 

पत्नी से झगड़ा कर घर में लगा दी आग, सिलेंडर फटने से दस घायल 

देेेेवरिया के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में रखे सिलेण्डर में आग लगा दिया। इसके बाद पति-पत्नी दोनों फरार हो गए। आस-पास के लोग आग पर काबू पाने...

पत्नी से झगड़ा कर घर में लगा दी आग, सिलेंडर फटने से दस घायल 
हिन्दुस्तान टीम ,देवरियाMon, 11 Mar 2019 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

देेेेवरिया के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में रखे सिलेण्डर में आग लगा दिया। इसके बाद पति-पत्नी दोनों फरार हो गए। आस-पास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे कि इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिसमें से चार की स्थिति गंभीर है।
 
थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव में डिम्पल दूबे (33) पुत्र रमेश दूबे का परिवार रहता है। सोमवार की दोपहर बाद डिम्पल दूबे का पत्नी वंदना से किसी बात को लेकर काफी विवाद हो गया। इसी दौरान पति ने घर में रखे रसोई गैस सिलेण्डर की पाइप निकाल उसमें आग लगा दिया। आग लगते ही पति-पत्नी फरार हो गया। उनके घर को जलता देख पास पड़ोस के लोंग शोर मचाते हुए आग बुझाने लगे। इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आकर आग बुझा रहे कृष्ण मुरारी पाण्डेय (30) पुत्र सत्येन्द्र पाण्डेय, अजीत दूबे (32) पुत्र रामप्यारे दूबे, आदित्य दूबे (20) गुलेला दूबे, भीम दूबे (26) पुत्र श्रवण कुमार दूबे, वृजेश यादव (25) पुत्र कालिका यादव, गीतांजलि दूबे (15) पुत्री दिनेश कुमार दूबे, ऋषिकेश उर्फ राहुल दूबे (18) पुत्र प्रह्लाद दूबे, योगेन्द्र यादव (30) पुत्र भोरिक यादव, रामकृपाल दूबे (45) पुत्र अमला दूबे व अंशुमान दूबे (32) पुत्र जय प्रकाश दूबे बुरी तरह से झुलस गए। 

धमाका इतना तेज था कि घर की छत भी उड़ गई। चारो ओर चीख-पुकार से अफरा-तफर मची गई। इस बीच किसी ने फायर ब्रिगेड व खुखून्दू पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर खुखुन्दू पुलिस ने वाहन का इंतजाम कर सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 

जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख कृष्ण मुरारी पाण्डेय, अजीत दूबे, आदित्य दूबे व भीम दूबे को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। हादसे के बाद जिला अस्पताल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों में आये दिन झगड़ा होता रहता है। जिससे पास-पड़ोस के लोग तंग रहते हैं। घटना के बाद से दोनों फरार हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें