मेजर सुबोध ऑनरेरी रैंक से किए गए सम्मानित
गोरखपुर के डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर मेजर सुबोध कुमार को भारत के राष्ट्रपति ने एनसीसी में उत्कृष्ट सेवा के लिए ऑनरेरी रैंक से सम्मानित किया है। मेजर रितु राज सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बटालियन के अन्य सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज के 46 यूपी बटालियन गोरखपुर के पूर्व एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर मेजर सुबोध कुमार को भारत के राष्ट्रपति ने एनसीसी में किए गए उत्कृष्ट सेवा और उनकी योग्यता को देखते हुए ऑनरेरी रैंक से सम्मानित किया है। इसका पालन करते हुए 46 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी मेजर रितु राज सिंह ने सुबोध कुमार को ऑनरेरी रैंक का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। मेजर सुबोध कुमार को ऑनरेरी रैंक प्रदान करते हुए कमान अधिकारी मेजर रितु राज सिंह ने बताया कि एनसीसी में किए गए उत्कृष्ट सेवा और उनकी योग्यता के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया जाता है।
इस मौके पर मेजर जगदीश यादव, कैप्टन कुश कुमार सिंह, ले. मनोज कुमार श्रीवास्तव, द्वितीय ऑफिसर आशुतोष राव एवं बटालियन के समस्त सैन्य और अर्ध सैन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


