Gorakhpur News: 445 करोड़ से सृदृढ़ हो रही दक्षिणांचल की सड़कें

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा 118 किलोमीटर की लंबाई में 445 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में इस परियोजना का उद्घाटन किया और अगले एक महीने से मार्च 2027 के बीच और सड़कों का कायाकल्प होगा।

445 करोड़ से सृदृढ़ हो रही दक्षिणांचल की सड़कें

Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय लोक निर्माण विभाग दक्षिणांचल की 9 प्रमुख मार्गों पर 118 किमी की लंबाई में 445 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कर रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी ने 57 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली धुरियापार, उरुवा-शाहपुर-बेलघाट मार्ग चौडीकरण परियोजना का लोकार्पण कर दक्षिणांचल को बड़ी सौगात दी थी।

दक्षिणांचल में इन सड़कों का हो रहा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण

इसी क्रम में अगले एक माह से लेकर मार्च 2027 के बीच तक 118 किमी लंबाई में नौ और सड़कों का कायाकल्प होगा। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गोरखपुर ने सड़क निर्माण परियोजनाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अभी जिन सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उन्हें भी समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़क परियोजनाओं के विवरण

1-महदेवा-दुधरा-सोपरा मार्ग, लंबाई 15.20 किमी, लागत 35.56 करोड़ रुपये, भौतिक प्रगति 85 प्रतिशत से अधिक।

2-गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग, लंबाई 13.07 किमी, लागत 60.59 करोड़ रुपये, भौतिक प्रगति 95 प्रतिशत से अधिक।

3-भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग (चैनेज 25.2 से 41.33 के बीच), लंबाई 16.13 किमी, लागत 81.01 करोड़ रुपये, भौतिक प्रगति 65 प्रतिशत से अधिक।

4-भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग (चैनेज शून्य से 10.4 एवं 48 से 58 के बीच), लंबाई 20.40 किमी, लागत 95.27 करोड़ रुपये, भौतिक प्रगति 29 प्रतिशत से अधिक।

5-हाटा-ढेबरा-ढकवा-शिवपुर मार्ग, लंबाई 8.20 किमी, लागत 30.71 करोड़ रुपये, भौतिक प्रगति 38 प्रतिशत से अधिक।

6-कौड़ीराम-जगदीशपुर-डिहवा-हरपुर चीनी मिल मार्ग, लंबाई 18 किमी, लागत 52.87 करोड़ रुपये, भौतिक प्रगति 30 प्रतिशत से अधिक।

7-रिकौली-बनकटा मार्ग, लंबाई 9 किमी, लागत 28.11 करोड़ रुपये, भौतिक प्रगति 55 प्रतिशत से अधिक।

8-मिनी आईटीआई हरिहरपुर मार्ग से तहसी रोड संपर्क मार्ग, लंबाई 7.85 किमी, लागत 25.19 करोड़ रुपये, भौतिक प्रगति 18 प्रतिशत से अधिक।

9-उरुवा-दुधरा-पिपरी मार्ग, लंबाई 11 किमी, लागत 36.20 करोड़ रुपये, भौतिक प्रगति 56 प्रतिशत से अधिक।

सामान्य प्रश्न

गोरखपुर में सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कब तक चलेगा?
अगले एक माह से लेकर मार्च 2027 के बीच सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।