Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMajor Cash Seizure of 50 Lakhs on Vaishali Express Suspected for Bihar Elections
वैशाली ट्रेन से बिहार भेजा जा रहा 99 लाख बरामद, चुनाव में बांटने की थी तैयारी

वैशाली ट्रेन से बिहार भेजा जा रहा 99 लाख बरामद, चुनाव में बांटने की थी तैयारी

संक्षेप: Gorakhpur News - गोरखपुर में वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 99 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह रकम संभवतः बिहार चुनाव में बांटने के लिए भेजी जा रही थी। मोकामा निवासी एक व्यक्ति को नकदी के साथ पकड़ा गया है, और आयकर विभाग जांच कर रहा है।

Fri, 7 Nov 2025 09:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली से गोरखपुर होते हुए बरौनी जाने वाले वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 99 लाख रुपये नकद की बरामदगी की है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस रकम को बिहार चुनाव में बांटने के लिए भेजा जा रहा था। टीम ने मोकामा निवासी एक व्यक्ति को नकदी के साथ पकड़ा है। जीआरपी और आरपीएफ ने नकदी की जांच के लिए गोरखपुर की आयकर की टीम को बुलाया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आयकर विभाग की टीम ने जांच करने के बाद पैसों का आकड़ा 99 लाख रुपये बताया है। जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि गोरखपुर प्लेटफार्म पर नकदी पकड़ी गई है। पकड़ा गया व्यक्ति बिहार के मोकामा जिले का है। 99 लाख रुपये की गिनती हो चुकी है। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।