Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMajor Car Accident in Gorakhpur Eight Injured Police Investigating
गोला में दो कार की टक्कर में आठ लोग घायल

गोला में दो कार की टक्कर में आठ लोग घायल

संक्षेप: Gorakhpur News - गंभीर स्थिति देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया मुंडन कराने के

Thu, 30 Oct 2025 02:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के गोला-उरुवा रामजानकी मार्ग पर एक कार ने दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसमें सवार आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी उरुवा ले जाया गया, जिन्हें गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटाई टीकर गांव के धर्मेंद्र यादव अपने छह माह के पुत्र देवांश यादव का मुंडन कराने के लिए गोला थाना क्षेत्र के बारानगर गांव में सरयू नदी के तट पर स्थित मां कालिका स्थान पर सपरिवार आए थे। घर लौटते समय पक्का बाजार के पास सामने से आ रही एक एसयूवी कार ने जोरदार टक्कर मार दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे कार में सवार सुनीता यादव (40), कंचन यादव (28), कृष्णा यादव (32), शिवांश यादव (9), शौर्य यादव (13), रियांश यादव (8), दिव्येश यादव (25), रिया यादव (13) घायल हो गए। इसी परिवार के दूसरी कार से आगे चल रहे लोगों ने परिजनों की सूचना पर पहुंचकर तुरंत सीएचसी उरुवा पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि एसयूवी कार में तीन युवक सवार थे, जो तीव्र गति से आ रहे थे। कार में ठोकर मारने के बाद वे अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बस की चपेट में आने से कंडक्टर घायल भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलो रोड पर पोखरभिंडा गांव के पास बस की टक्कर से कंडेक्टर घायल हो गया। स्कूल बस बच्चों को लेकर पिपराइच थाना क्षेत्र के भटहट बैलों रोड पर पोखरभिंडा गांव के पास छोड़ने गई थी। बच्चों को छोड़ कर बस मोड़ते समय कंडेक्टर चपेट में आने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भागने लगा।घायल की पहचान बसन्त यादव के रूप में हुई। हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत पाली। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनापार निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मंगलवार देर रात मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई थी। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सजनापार निवासी 60 वर्षीय प्रभावती देवी मंगलवार देर शाम हासपाटी गांव के पास तेज रफ्तार आटो ने टक्कर मार दिया था। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज उपचार करा रहे थे। जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आटो चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है।