राजगीरों को जीवन ज्योति योजना लाभ देंगे नपा अध्यक्ष
Gorakhpur News - खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। उनवल नगर पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार दुबे ने अपने पिता

खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। उनवल नगर पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार दुबे ने अपने पिता स्व. रमाशंकर दुबे के विचारों से प्रभावित होकर निजी तौर पर अपनी फर्म से जुड़े राजगीरों के लिए जीवन ज्योति योजना का शुभारंभ सोमवार को किया। अपने बिल्डिंग मटैरियल की दुकान पर एक सीमेंट कंपनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मजदूर और राजगीर मिस्त्री हर मौसम में दूसरे के लिए हाड़तोड़ मेहनत करके घर बनाते हैं, लेकिन उनके साथ किसी तरह की दुर्घटना होने पर उनका आशियाना उजड़ जाता है। ऐसे में किसी आपदा की स्थिति में उनकी फर्म से जुड़े मजदूरों और कारीगरों के साथ दुर्घटना होने पर पांच हजार रुपये और आकस्मिक निधन होने पर 10000 रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी।
इस मौके पर सीमेंट कंपनी के विनय दुबे, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज,इंजीनियर वीरेंद्र नाथ शुक्ला,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर सिंह,उमेश राम त्रिपाठी,प्रधान कूड़ाभरथ रमेश पासवान,पूर्व प्रधान तैयब अहमद,प्रधान लमती पप्पू मिश्रा,मनोज साहनी,सभासद विनोद यादव (पिंकू),श्रीप्रकाश गुप्ता,दिनेश शर्मा,अरविन्द प्रसाद,योगेंद्र साहनी,योगेश वर्मा,मिथलेश यादव,प्रभुनाथ यादव,अज्जू ,राजन पासवान, यसवंत साहनी,सुजात अली सिद्दीकी,अवधेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।