ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमहराजगंज: अनियंत्रित टेम्पो पलटी, छह आर्केस्ट्रा कलाकार घायल

महराजगंज: अनियंत्रित टेम्पो पलटी, छह आर्केस्ट्रा कलाकार घायल

गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर महराजगंज के गौनरिया बाबू गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छह आर्केस्ट्रा कलाकार घायल हो गए। दो सगे भाई टोटो व अजय की हालत गंभीर...

महराजगंज: अनियंत्रित टेम्पो पलटी, छह आर्केस्ट्रा कलाकार घायल
महराजगंज हिन्दुस्तान टीम,महराजगंजSun, 03 Nov 2019 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर महराजगंज के गौनरिया बाबू गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छह आर्केस्ट्रा कलाकार घायल हो गए। दो सगे भाई टोटो व अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेम्पो को अपने कब्जे में ले लिया है। सभी घायल नगर पालिका परिषद महराजगंज के जयप्रकाश वार्ड के कंजड़ बस्ती के रहने वाले हैं। इनमें पांच युवतियां शामिल हैं। सभी आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करते हैं।
रविवार को से कलाकार कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज क्षेत्र से छठ पर्व पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। गौनरिया बाबू के पास अचानक ही टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस घटना में जयप्रकाश नगर वार्ड के कंजड़ बस्ती निवासी दो भाई टोटो व अजय पुत्र छेदी कंजड़ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टेम्पो में सवार पांच युवतियां भी घायल हुई हैं। आटो के नीचे दबने से एक का सिर फट गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही जयप्रकाश नगर से पंकज पिकअप लेकर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए ले गए। मौके पर पहुंचे कोतवाल सर्वेश कुमार सिंह ने टेम्पो को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें