ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमधुसूदन त्रिपाठी चुने गए बार काउंसिल के सदस्य, अधिवक्ताओं ने जताई खुशी

मधुसूदन त्रिपाठी चुने गए बार काउंसिल के सदस्य, अधिवक्ताओं ने जताई खुशी

दीवानी न्यायालय गोरखपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन त्रिपाठी मंगलवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हुए। उनके निर्वाचन पर अधिवक्ताओं में हर्ष व्याप्त है। श्री त्रिपाठी को यह सफलता...

मधुसूदन त्रिपाठी चुने गए बार काउंसिल के सदस्य, अधिवक्ताओं ने जताई खुशी
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 18 Dec 2018 08:58 PM
ऐप पर पढ़ें

दीवानी न्यायालय गोरखपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन त्रिपाठी मंगलवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हुए। उनके निर्वाचन पर अधिवक्ताओं में हर्ष व्याप्त है। श्री त्रिपाठी को यह सफलता प्रथम प्रयास में ही मिला है।

बॉर काउंसिल के चुनाव में प्रदेश भर से वरियता के आधार पर 25 सदस्य निर्वाचित होते हैं। श्री त्रिपाठी सिविल कोर्ट बार के तीन बार अध्यक्ष और एक बार संयुक्त मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 1980 से दीवानी न्यायालय में विधि व्यवसाय कर रहे हैं। दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी। वह बड़हलगंज क्षेत्र के साऊखोर गांव के रहने वाले हैं।

उनके बड़े भाई हरिशंकर तिवारी नेशनल इंटर कालेज बड़हलगंज के प्राचार्य रह चुके हैं। उनके निर्वाचित होने पर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व सदस्य इन्द्र भूषण श्रीवास्तव, सिविल बार के अध्यक्ष वीरेन्द्र शाही, मंत्री अजय कुमार शुक्ल, सिविल कोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल, पद्माकर दत्त तिवारी, रत्नाभ पति त्रिपाठी, अभिमन्यु पाण्डेय, कमल शंकर त्रिपाठी, सुभाष शुक्ल, अशोक नारायण धर दुबे, बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, जीतेन्द्र धर दुबे, धर्मेन्द्र मिश्र, रमेश राय, अम्बरीष मल्ल, घनश्याम त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, धीरेन्द्र दूबे, कुणाल श्रीवास्तव, धनंजय त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मोहन पाण्डेय, पूर्व मंत्री गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय, सर्वेश शरण त्रिपाठी, रवि शुक्ला आदि ने बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें