ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरभारत की पहचान हैं राम, कृष्‍ण और शिव: योगी आदित्यनाथ

भारत की पहचान हैं राम, कृष्‍ण और शिव: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम हमारे लिए भगवान हैं ही लेकिन जंगलों, पहाड़ियों में निवास करने वाले वनवासी भी हमारे लिए उतने ही पूज्य होने चाहिए। राम-कृष्ण-शिव भारत की पहचान है। श्रीरामकथा...

भारत की पहचान हैं राम, कृष्‍ण और शिव: योगी आदित्यनाथ
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 28 Sep 2018 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम हमारे लिए भगवान हैं ही लेकिन जंगलों, पहाड़ियों में निवास करने वाले वनवासी भी हमारे लिए उतने ही पूज्य होने चाहिए। राम-कृष्ण-शिव भारत की पहचान है। श्रीरामकथा में इन तीनों देवावतारों के प्रसंग एक साथ आते हैं। भारत इनके जीवनादर्शों से प्रेरणा लेकर ही जिन्दा रह सकता है।

गोरक्षपीठाधीश्यर योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि समारोह के अंतर्गत गोरखनाथ मंदिर में चल रहे श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्श अति उपयोगी हैं। उनका चरित्र चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा देता है। श्रीराम का अवतार ही भारत में श्रेष्ठ राष्ट्रीय-सामाजिक जीवन की प्रतिष्ठा के लिए हुआ।

इसके पूर्व रामकथा का शुरूआत कथा व्यास स्वामी डा. रामकलम दास वेदांती ने श्रीराम वन गमन प्रसंग से शुरू की। राम केवट संवाद के प्रसंग पर श्रद्धालुओं की आंखे सजल हो गई। श्रीराकथा निषाद राज प्रसंग के माध्यम से राष्ट्र रक्षा की बात कहती है। वृक्षों की रक्षा, नदियों की सफाई, प्लास्टिक का प्रयोग करने के संकल्प दिलाते कथा अयोध्या पहुंचती है। श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ वह पूर्णता को प्राप्त हुई। कथा के शुरूआत में श्रीराम कथा के पहले यजमान परिवारों ने व्यासपीठ का पूजन किया। यजमान महेश पोद्दार, पुष्पदंत जैन, विकास जालान, संतोष अग्रवाल, ओम जालान और जवाहर कसौधन रहे। संचालन डॉ. श्रीभगवान सिंह ने किया। कथा के आयोजन में डॉ. प्रदीप कुमार राव, द्वारिका तिवारी, ई.पीके मल्ल, अरुणेश शाही, रणजीत सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, दयानंद शर्मा, दुर्गेश बजाज, अमित सिंह मोनू , भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष जर्नादन तिवारी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल समेत अन्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें