ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपूर्व प्राचार्य राजीव मिश्रा के आवास का ताला तोड़कर चोरी

पूर्व प्राचार्य राजीव मिश्रा के आवास का ताला तोड़कर चोरी

मेडिकल कालेज परिसर में स्थित पूर्व प्राचार्य राजीव मिश्र के आवास का ताला तोड़कर चोर कीमती सामान एवं अन्य आवश्यक कागजात उठा ले गए। गुरुवार की शाम को जब नौकरानी आवास पर पहुंची तो उसे चोरी की जानकारी...

पूर्व प्राचार्य राजीव मिश्रा के आवास का ताला तोड़कर चोरी
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 14 Sep 2018 11:17 PM
ऐप पर पढ़ें

मेडिकल कालेज परिसर में स्थित पूर्व प्राचार्य राजीव मिश्र के आवास का ताला तोड़कर चोर कीमती सामान एवं अन्य आवश्यक कागजात उठा ले गए। गुरुवार की शाम को जब नौकरानी आवास पर पहुंची तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उसने आसपास रहने वाले डॉक्टरों के साथ पूर्व प्राचार्य को चोरी की जानकारी दी। पूर्व प्राचार्य की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

बीआरडी मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन कांड के आरोपी पूर्व प्राचार्य राजीव मिश्र और उनकी पत्नी जमानत पर जेल से बाहर हैं। वह मेडिकल कालेज परिसर स्थित सरकारी आवास में ताला लगाकर किसी दूसरे शहर में रह रहे हैं। उन्होंने आवास के बाहर की एक चाभी साफ-सफाई के लिए नौकरानी को दे रखी है। गुरुवार की शाम को नौकरानी आवास पर पहुंची तो आवास का ताला टूटा मिला। उसने इसकी जानकारी आसपास रहने वाले डॉक्टरों को दी। डॉक्टरों ने चोरी की सूचना पूर्व प्रचार्य को दी।

पूर्व प्राचार्य ने गुलरिहा पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर आवस के अंदर गई तो सभी कमरों का ताला टूटा मिला। मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी तोड़कर भी उसमें रखा सामान चोर उठा ले गए थे। आशंका जताई जा रही है चोर मकान में रखे आवश्यक कागजात भी उठा ले गए है। पूर्व प्राचार्य एवं अन्य परिवारीजनों के बाहर होने के चलते आवास से क्या-क्या सामान चोरी हुआ इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें