
पहले दिन मापा तापमान, आज से लोड टेस्ट
Gorakhpur News - जंगल कौड़िया अंडरपास में सोमवार को तापमान मापा गया। मंगलवार से लोड टेस्ट शुरू होगा, जो चार दिनों तक चलेगा। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने दरारों को देखकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। इस प्रक्रिया से अंडरपास की स्थिति का पता चलेगा।
जंगल कौड़िया, हिंदुस्तान संवाद। गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित जंगल कौड़िया अंडरपास में सोमवार को पहले दिन अलग-अलग समय पर तापमान मापा गया, जबकि मंगलवार से बृज टेस्ट शुरू होगा। अंडरपास में दरारे आने के कारण लोड टेस्ट कराया जा रहा है। लोड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होने पर बैरिकेडिंग करके अंडरपास के ऊपर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इस कारण लोगों को पेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएआई के बुलाने पर दिल्ली से आई टीम ने सोमवार सुबह से बाए लेन की लोड टेस्टिंग शुरू कर दी। यह प्रक्रिया चार दिनों तक चलेगी। जांच एजेंसी के लोगों के अनुसार तीन पिलरों पर गेज मशीन से लोड टेस्ट किया जा रहा है।
पुल की दीवारों पर 24 घंटे डिजिटल तापमान रीडिंग ली जा रही है।उसके बाद दो दिन लोडिंग-अनलोडिंग प्रक्रिया होगी। तापमान के अनुसार कंक्रीट में नीचे की ओर कुछ झुकाव हो सकता है, जबकि दबाव के कारण भी झुकाव बढ़ सकता है। इस टेस्ट में पता चलेगा कि दबाव के दौरान दरार में कोई अंतर आ रहा है या नहीं। ---- विधायक फतेह बहादुर सिंह पहुंचे, जताई नाराजगी विधायक फतेह बहादुर सिंह सोमवार शाम करीब 4:30 बजे अंडरपास को देखने पहुंचे। उन्होंने दोनों लेन में आई दरारों को देखा और अभियंताओं से दरारें आने के कारण पूछा। लोड टेस्टिंग का अब तक का डाटा मांगा, लेकिन अधिकारी इस बारे में कुछ भी नहीं बताए। इस पर विधायक नाराज़ हो गए और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जंगल कौड़िया अंडरपास का बृज लोड टेस्ट शुरू किया गया है। पहले दिन तापमान की रीडिंग ली गई, जबकि मंगलवार से लोड टेस्ट होगा। 3-4 दिन में अंडरपास का लोड टेस्ट पूरा हो जाएगा। ललित प्रताप पाल, पीडी, एनएचएआई

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




