ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदीपावली की पूर्व संध्या पर रोशनी में नहा उठा शहर

दीपावली की पूर्व संध्या पर रोशनी में नहा उठा शहर

दीपावली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को महानगर रोशनी में नहा उठा। मकान, दुकान और मंदिरों को सजाया गया। महानगर में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़...

दीपावली की पूर्व संध्या पर रोशनी में नहा उठा शहर
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 07 Nov 2018 11:48 AM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को महानगर रोशनी में नहा उठा। मकान, दुकान और मंदिरों को सजाया गया। महानगर में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

महानगर में प्रमुख बाजारों और स्थानों पर पांडाल सजाए गए हैं। पांडालों में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों ने पांडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मां लक्ष्मी से धन-ऐश्वर्य की कामना की। बेतियाहाता, अलहदादपुर, गोलघर, घंटाघर, बक्शीपुर, दाउदपुर, आजाद चौक, मोहद्दीपुर, असुरन बाजार, मेडिकल कालेज रोड आदि स्थानों पर मां लख्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

महानगर में लोगों ने मकानों की सजावट कर रखी है। व्यापारी समुदाय ने प्रतिष्ठानों को सजा दिया है। झालर और लाइट ऐसे लगाए गए हैं कि पूरा शहर रोशनी में नहा उठा है। मंगलवार को बाजार सजे रहे। लाई-गट्टा के साथ ही लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदी। युवाओं ने पटाखों के बाजार में भारी उपस्थिति दर्ज कराई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें