भाजपा मंडल अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप, पांच के खिलाफ केस दर्ज!
Gorakhpur News - चौरीचौरा पुलिस ने भाजपा नेता राजदेव पासवान और उनके सुरक्षा गार्ड के खिलाफ 11 माह पुराने मामले में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ओम शिवाय मौर्या के अनुसार, यह घटना 19...

सीजेएम गोरखपुर के आदेश पर चौरीचौरा पुलिस ने करीब 11 महीने पुराने मामले में भाजपा सरदार नगर मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजदेव पासवान, उनके सुरक्षा गार्ड अमर नारायण तथा तीन अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम डुमरी खास निवासी ओम शिवाय मौर्या की तहरीर के मुताबिक, 19 नवंबर 2024 को दोपहर करीब 3:15 बजे वह अपने पिता राधेश्याम मौर्या के साथ चौरीचौरा तहसील में जमीन रजिस्ट्री से संबंधित कार्य के लिए गए थे। इस दौरान राजदेव पासवान अपने सुरक्षा गार्ड अमर नारायण और तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे और पिता को देखते ही गाली-गलौज करने लगे।
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सरदार नगर मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजदेव पासवान, अमर नारायण और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




