जमीनी विवाद में महिला समेत तीन की पिटाई
Feb 18, 2026 10:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - कैम्पियरगंज के ग्राम सूरस में ज़मीनी विवाद के चलते दबंगों ने एक महिला, उसके बेटे और गर्भवती बहू पर हमला किया। पीड़िता वनदेवी ने बताया कि पड़ोसी दीवार तोड़ने लगे, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की। गर्भवती बहू को चोट आई और बेटे को भी पीटा गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

कैम्पियरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सूरस के भरवल टोला में ज़मीनी विवाद को लेकर दबंगों ने महिला, उसके बेटे और गर्भवती बहू से मारपीट कर दी। पीड़िता वनदेवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 फरवरी की शाम पड़ोसी अमरजीत, रामप्रवेश और बहादुर यादव दीवार तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। छह माह की गर्भवती बहू शीला को धक्का देकर घायल कर दिया। बचाव में आए बेटे जितेन्द्र को भी पीटा गया। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


