भूमि विवाद में मारपीट, 19 पर केस दर्ज

Apr 06, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - पीपीगंज के मुहम्मदपुर पचवारा खास में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जलालुद्दीन की तहरीर पर 11 और सितारुनिशा की तहरीर पर 8 लोगों को नामजद किया गया है। जांच जारी है।

भूमि विवाद में मारपीट, 19 पर केस दर्ज

पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुहम्मदपुर पचवारा खास में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 19 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के जलालुद्दीन की तहरीर पर 11 लोगों, जबकि दूसरे पक्ष की सितारुनिशा की तहरीर पर 8 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।