जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल इलाके के जंगल बहादुर अली टोला शेखपुरवा में जमीन विवाद

जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल इलाके के जंगल बहादुर अली टोला शेखपुरवा में जमीन विवाद के बीच ही पेड़ काटने को लेकर मारपीट हो गई। आरोपियों ने एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान शेखपुरवा निवासी जाकिर हुसैन, उनके भाई आशिक, दानिश खान, उनके भाई अरबाज खान व सलमान खान के रूप में हुई। पीड़ित जीशान ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है।

इसी जमीन पर एक पेड़ को काटने को लेकर मंगलवार को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।