जमीन विवाद में मारपीट, दो पर केस दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - कैंपियरगंज के चौमुखा मंतापुर लाला टोला में जमीन विवाद के चलते पट्टीदारों ने राजेंद्र सहानी और उनके बेटे पर हमला किया। राजेंद्र को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि विपिन ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।

कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौमुखा मंतापुर लाला टोला में जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों ने राजेंद्र सहानी व उनके मासूम बेटे को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़ित के मुताबिक, उनकी पुश्तैनी जमीन पर विपिन जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने राजेंद्र सहानी को अकेला पाकर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उनके पसली में गंभीर चोटें आईं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


