
जमीन विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज
Gorakhpur News - गोलाबाजार,हिंदुस्तान संवाद गोलाबाजार,हिंदुस्तान संवाद क्षेत्र के ग्राम फुलपुर निवासी बाबूलाल पुत्र पुरुषोत्तम हरिजन ने गांव के ही दो लोगों पर जमीनी व
गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी बाबूलाल पुत्र पुरुषोत्तम हरिजन ने गांव के ही दो लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने व गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। फूलपुर निवासी पीड़ित बाबू लाल द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि 9 सितंबर की रात लगभग 11 बजे गांव के पीड़ित के गांव के ही दीनानाथ पुत्र सुभाष और विनय पुत्र नेबूलाल जमीनी विवाद को लेकर प्रार्थी को लाठी-डंडे और घूंसे से मारने लगे। जब प्रार्थी का नाती अजय पुत्र रामकरन व गुलशन पुत्र रामनिवास बीच बचाव करने आया तो उक्त दोनों लोगों ने उसको भी मारा-पीटा व जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि दीनानाथ व विनय के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


