Gorakhpur News: निर्माणाधीन दीवार और पिलर तोड़ने का आरोप
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: कैम्पियरगंज के बैजनाथपुर गांव निवासी राहुल यादव ने अपनी जमीन पर निर्माणाधीन दीवार और पिलर तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने निर्माण करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बैजनाथपुर गांव निवासी राहुल यादव ने सड़क किनारे स्थित अपनी जमीन पर निर्माणाधीन दीवार और पिलर तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल के मुताबिक 18 सितंबर को जमीन की पैमाइश हुई थी। 20 सितंबर को वह निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दयाराम, मिथिलेश देवी, संगीता देवी और श्रीकान्ता देवी ने मिलकर दीवार और पिलर तोड़ दिए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोबारा निर्माण करने पर गड़ासा से काटने की धमकी देने का भी आरोप है।


