Gorakhpur News: साहब हमारी जमीन अधिग्रहण से मुक्त कर दीजिए

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण के वृह्द समाधान दिवस में भूमि अधिग्रहण से जुड़े तीन मामले आए। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने 48 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और 15 मामलों का तात्कालिक निस्तारण किया। शेष प्रकरणों के लिए एक सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

साहब हमारी जमीन अधिग्रहण से मुक्त कर दीजिए
साहब हमारी जमीन अधिग्रहण से मुक्त कर दीजिए

Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर विकास प्राधिकरण के वृह्द समाधान दिवस में 10 सितंबर गुरुवार को भूमि अधिग्रहण से जुड़े तीन मामले पहुंचे। मानीराम निवासी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, नकहा नंबर-2 निवासी शान्ति देवी एवं मानीराम स्थित पीडी पब्लिक स्कूल महिला महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल चतुर्वेदी ने महाविद्यालय की भूमि को अधिग्रहण से मुक्त कराने का अनुरोध किया। तीनों मामलों में उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार दीक्षित को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिए।

समाधान दिवस में शिकायतों का निस्तारण

गुरुवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण के प्राधिकरण वृह्द समाधान दिवस में उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने 48 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों पर मौके पर ही अधिकारियों से जवाब-तलब किया और 15 मामलों का तत्काल निस्तारण कराया। शेष प्रकरणों में एक सप्ताह के भीतर आवश्यक और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। झारखण्डी निवासी दिलीप कुमार गुप्ता सीलबंद भवन को सीलमुक्त कराने की मांग की। सुनवाई उपरांत उपाध्यक्ष ने संबंधित जोन के सहायक अभियंता धर्मेश कुमार को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरण का निस्तारण का निर्देश दिया। वहीं, तिवारीपुर निवासी नरसिंह ने सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण की शिकायत की।

अन्य शिकायतों पर कार्रवाई

उपाध्यक्ष ने संबंधित क्षेत्र की सहायक अभियंता/प्रभारी प्रवर्तन को मामले की जांच कर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। हांसूपुर निवासी बबिता सिंह ने बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण की शिकायत की। संबंधित अवर अभियंता को भवन का मानचित्र तत्काल जांचने और आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, मुख्य अभियंता किशन सिंह, संयुक्त सचिव अजय कुमार समेत सभी सहायक एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

मुख्य बिंदु

वृह्द समाधान दिवस

-प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने ओएसडी डॉ संजीव दीक्षित को दिए समाधान के निर्देश

-अधिग्रहण से जमीन मुक्त कराने की 03 फरियादियों समेत 48 शिकायतें पहुंची

-15 मामलों का मौके पर निस्तारण, शेष पर एक सप्ताह में कार्रवाई का के निर्देश

सामान्य प्रश्न

✦गोरखपुर विकास प्राधिकरण के वृह्द समाधान दिवस में कितने मामले आए?−
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के वृह्द समाधान दिवस में भूमि अधिग्रहण से जुड़े तीन मामले आए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: साहब हमारी जमीन अधिग्रहण से मुक्त कर दीजिए