ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमहान क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ थे लाला लाजपत राय

महान क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ थे लाला लाजपत राय

गोरखपुर। निज संवाददाता महान क्रांतिकारी व पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के जन्मदिन पर राष्ट्रीय सेवा परिषद व डॉ. अशोक श्रीवास्तव फैंस क्लब के संयुक्त...

महान क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ थे लाला लाजपत राय
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 28 Jan 2022 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। निज संवाददाता

महान क्रांतिकारी व पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के जन्मदिन पर राष्ट्रीय सेवा परिषद व डॉ. अशोक श्रीवास्तव फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लालाजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की।

अशोक श्रीवास्तव फाउंडेशन के अध्यक्ष इं. संजीत कुमार ने कहा कि लाला लाजपत राय एक भारतीय लेखक, क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साइमन कमीशन का विरोध करते हुए लाला लाजपत राय ने ‘अंग्रेजों वापस जाओ का नारा दिया। उनके विरोध पर अंग्रेजों ने उन पर लाठी चार्ज किया। अपने ऊपर हुए प्रहार के बाद उन्होंने कहा कि उनके शरीर पर लगी एक-एक लाठी अंग्रेजी साम्राज्य के लिए कफन साबित होगी। मुख्य वक्ता समाजसेवी मंजीत कुमार ने कहा कि भारतभूमि हमेशा से ही वीरों की जननी रही है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई वीर हुए जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपनी जान की भी परवाह नहीं की। ऐसे ही एक वीर थे लाला लाजपत राय। उन्होंने अपने जीवन का एक-एक कतरा देश के नाम कर दिया।

सर्वेश त्रिपाठी व रवि श्रीवास्तव ने कहा कि लाला लाजपत राय को लोग गरम दल का नेता मानते थे। लाला लाजपत राय स्वावलंबन से स्वराज्य लाना चाहते थे। संचालन मनीष चंद्र श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता अनिल कुमार मिश्रा ने की।

इस अवसर पर अरुण कुमार ब्रह्मचारी, राजकुमार चौहान, अनिल मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, निकेत सिंह, कृष्णकांत चौधरी, सर्वेश, रवि, सुनील, दानिश खान, अनिकेत सिंह, मनीष चंद, अभिराज, प्रखर श्रीवास्तव व मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें